उत्तराखंड समाचार

पात्र लाभार्थियों तक राशन पहुँचाने की मुहिम

सभी अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशन कार्ड समर्पित करना है

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सभी पात्र लाभार्थियों को राशन का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अपात्र को ना-पात्र को हाँ अभियान की अवधि का विस्तार कर दिया है। इसके तहत सभी अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशन कार्ड समर्पित करना है ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी राशन से वंचित न रह सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू हुई इस योजना के संबंध में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने यह आदेश आज जारी किया। प्रदेश के सभी ज़िलाधिकारियों और जिलापूर्ति अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए विभाग ने कहा है कि वर्तमान में अपात्र को ना-पात्र को हाँ अभियान के तहत अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशनकार्ड समर्पित किये जाने हेतु निर्धारित तारीख 31 मई थी। लेकिन अब इस अभियान को एक महीने का विस्तार दिया गया है। अब अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशनकार्ड समर्पित करने की आख़िरी तारीखवार 30 जून 2022 होगी। इस अभियान के ज़रिए प्रदेश सरकार राशनकार्ड के ज़रिये वितरित किये जानने वाले राशन की चोरी रोकना चाहती है ताकि जो लाभार्थी वास्तव में राशन के हक़दार हैं उन्हें उससे वंचित न होना पड़े। मुख्यमंत्री धामी की पहल पर ही प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल ने इस अभियान की शुरूआत करने के फैसले को हरी झंडी दी थी। धामी सरकार का मानना है कि तकनीकी वजहों से कोई भी पात्र राशनकार्ड धारक खाद्यान्न से वंचित नहीं रहना चाहिए। सरकार की योजना राशन की दुकानों में बायोमेट्रिक की मदद से खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था की है। बायोमेट्रिक न होने की स्थिति में कार्डधारक का विवरण अलग से रखा जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581