उत्तराखंड समाचार

लेंटर खोलने के दौरान हुआ हादसा, दो मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

निर्माणाधीन भवन के दो मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत भरत बिहार में निर्माणाधीन भवन के दो मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस के द्वारा मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में रखा गया है। मृतक मजदूर की पहचान मुकेश उम्र 35 वर्ष निवासी काले की ढाल हरिद्वार रोड ऋषिकेश के रूप में हुई है। ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग से सटे भारत विहार क्षेत्र में एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां लेंटर डाला गया था। शनिवार की सुबह ठेकेदार के मजदूर लेंटर खोलने का काम कर रहे थे। इस दौरान दो मंजिल पर स्थित लेंटर की शटरिंग को खोलते हुए एक मजदूर नीचे जमीन पर आ गिरा। जिसे संबंधित ठेकेदार एम्स ऋषिकेश लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एम्स पुलिस चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button