उत्तराखंड समाचारधर्म

हरिद्वार पुलिस ने किया 44733 व्यक्तियों का सत्यापन

कांवड़ मेले की सुरक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस गंभीर

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस लगभग 2 महीने पहले से सुरक्षित कांवड़ मेले की तैयारी कर रही थी। भले ही विधिवत रूप से कांवड़ मेले का शुभारंभ कुछ दिन पहले ही हुआ हो लेकिन हरिद्वार पुलिस हर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हुए पिछले 2 महीने से इस मेले की तैयारी कर रही है। हरिद्वार में लगने वाले कई मेलों, स्नानों के मुकाबले यह मेला इस कारण से भी अलग है क्योंकि इसमें जरा सी बात भी “कुछ अवांछनीय तत्वों” के उकसाने, उग्र होने के कारण एकदम से बड़ा रूप ले लेती है। यही कारण है कि समाज में ऐसे तत्वों, लोगों का चिन्हीकरण जो बिना किसी आईडी अथवा पहचान छुपाकर रह रहे हों अथवा अपने मकान में रह रहे किरायेदारों का सत्यापन कराने में जाने, अनजाने लापरवाही बरत रहे हों अथवा किसी अन्य कारणों से संदिग्ध रूप में हरिद्वार में रह रहे हों, की सही पहचान होना नितांत जरूरी है। इन सब बातों को समझते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा गंभीरता के साथ पिछले 2 महीनों से बाहरी प्रदेशों से आए लोगों का लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। धर्मनगरी में आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा/सुविधाओं को लेकर विगत लगभग 02 माह में हरिद्वार पुलिस द्वारा कुल 44733 व्यक्तियों का सत्यापन कर 7826 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1511 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया साथ ही कमियां पाए जाने पर ₹16.92 लाख का संयोजन शुल्क वसूलकर 2186 व्यक्तियों के चालान कोर्ट भेजे गए। हर दृष्टिकोण से कांवड़ मेले की सुरक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस गंभीर है, सत्यापन की कार्यवाही सतत रूप से जारी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581