उत्तराखंड समाचार

सीएम के चुनाव प्रचार करने गए मंत्रियों के सामने लोगों ने गिनाईं समस्याएं, निस्तारण का मिला अश्वासन

सीएम की जीत के बाद विकास की दौड़ में पीछे चल रहा सीमांत क्षेत्र सबसे आगे होगा

चम्पावत : दूरस्त ग्रामीण इलाकों में प्रचार के लिए जा रहे सरकार के मंत्रियों के सामने जनता अपनी ज्वलंत समस्याओं को भी प्रमुखता से रख रही है। जिले के सीमांत दुबड़ जैनल गांव पहुंचे शिक्षामंत्री व समाज कल्याण मंत्री के सामने लोगों ने अपनी समस्याएं रखते हुए उनका समाधान करने की मांग की। गुरुवार की शाम दोनों मंत्री दूबड़ जैनल शक्ति केंद्र पहुंचे और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने उपचुनाव में एकजुटता के साथ मुख्यमंत्री को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। समाज कल्याण व परिवहन मंत्री चंदन राम दाम ने भी धामी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गांवों में जाकर जन संपर्क किया और मतदाताओं से सीमांत के विकास के लिए मुख्यमंत्री को भारी मतों के अंतर से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सीएम की जीत के बाद विकास की दौड़ में पीछे चल रहा सीमांत क्षेत्र सबसे आगे होगा।भाजपा उपाध्यक्ष दलीप सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मंच अस्पताल का उच्चीकरण करने, तल्लादेश में महाविद्यालय खोलने की मांग की। सौराई के पूर्व बीडीसी सदस्य कैलाश बोहरा ने गोरखनाथ-सौराई-रणकोची तक मोटर मार्ग बनाने की मांग की। शेर सिंह महर ने महकांडा में बर्षाती नाला निर्माण की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने मंच-बकोड़ा मोटर मार्ग का निर्माण करने की मांग भी मंत्रियों के सामने रखी। बैठक का संचालन दुबड़ जैनल केंद्र के प्रभारी प्रकाश जोशी ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिपं अध्यक्ष ललित मोहन पांडे, हरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581