उत्तराखंड समाचार

77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह : रक्षा राज्य मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

कैडेट्स को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले योद्धा सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे

देहरादून/नई दिल्ली। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नई दिल्ली के लाल किले में 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेटों को संबोधित किया। इन कैडेटों को देश के सभी जिलों से चुना गया है। कैडेट्स को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले योद्धा सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। उन्होंने एनसीसी कैडेटों को भविष्य का सैनिक बताया जो इस देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए एक मजबूत स्तंभ होंगे। “आप एक अमृत काल पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, एनसीसी कैडेट के रूप में और देश की युवा पीढ़ी के रूप में भी। यह अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी, भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाएगी”, उन्होंने कहा। रक्षा राज्य मंत्री ने देश के युवाओं के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा की गई पहलों को सूचीबद्ध किया। “भारत में युवाओं के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं। भारत की डिजिटल क्रांति हो, भारत की स्टार्टअप क्रांति हो, इनोवेशन क्रांति हो, इन सबका सबसे बड़ा लाभ युवाओं को मिल रहा है। रक्षा क्षेत्र में सुधार भी युवा पीढ़ी के लिए नए अवसर प्रदान कर रहे हैं”, उन्होंने कहा। अजय भट्ट ने एनसीसी कैडेटों के उत्साह और मनोबल की सराहना की और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रक्षा राज्य मंत्री ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित तैयारियों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात एनसीसी कैडेटों, संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581