उत्तराखंड समाचार

ईमेल पर सुझाव प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 27 मई तक बढाई गई

पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े : अग्रवाल

देहरादून। प्रदेश के वित्त/शहरी विकास/संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभा कक्ष में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने पूर्व बैठक में दिये निर्देशों के क्रम में विभाग द्वारा की गई प्रगति की जानकारी ली। उन्होने ऋषिकेश मल्टीस्टोरी पार्किंग, मसूरी में मल्टी स्टोरी पार्किंग तथा मसूरी में माल रोड के सौंदर्यीकरण के प्रगति के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिसमें अधिकारियों द्वारा अगवत कराया गया कि सम्बन्धित कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश/मसूरी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यांे के चलते तीर्थ यात्रियों/पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने पूर्व में दिये गये निर्देश के क्र्रम में (15 दिनों में आवसीय और 30 दिनों में व्यवसायिक नक्शा पास करने की अवधि) किये गये कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। मंत्री ने देहराूदन में लगभग 600 अवैध निर्माण कार्यों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि अवैध निर्माण/बिना नक्शा पास भवन/अवैध कब्जा के संबंध में विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाय। उन्होने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए अवैध निर्माण व बिना नक्शे वाले भवनों के संबंध में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को दिये। मंत्री ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की छवि को सुधारने, विकास कार्यांे में पारदर्शिता लाने तथा अवैध निर्माण को रोकने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि आगामी बजट में समाज के सभी वर्गों से सुझाव प्राप्त किये जा रहे है। उन्होने कहा कि ई-मेल में माध्यम से भी सुझाव प्राप्त हो रहे है। उन्होने कहा कि ईमेल पर सुझाव प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 27 मई 2022 तक बढाई गई है। जनता द्वारा प्रेषित महत्वपूर्ण सुझावों को बजट में सम्मिलित किया जायेगा। बैठक में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत, सचिव मोहन सिंह बर्निया, एसई एचसीएस राणा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581