उत्तराखंड समाचारक्राइम

नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने कांस्टेबलों को लात-घूंसों से धुना, वर्दी फाड़ी

युवकों ने दो कांस्टबलों को लात-घूंसों से धुनकर वर्दी फाड़ दी।

हल्द्वानी : नशे में धुत बाइक सवारों को नसीहत देना पुलिस को महंगा पड़ गया। युवकों ने दो कांस्टबलों को लात-घूंसों से धुनकर वर्दी फाड़ दी। हद तो यह हो गई नशे में धुत एक युवक ने मेडिकल कराते समय अस्पताल में कांस्टेबल के थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि 15 मई की रात कांस्टेबल नीरज शर्मा व एक होमगार्ड हाइडिल तिराहा के पास गश्त कर रहे थे। जहां दो अपाची सवार दो युवक नशे में धुत युवक गिर व संभल रहे थे। कांस्टेबल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो दोनों गालीगालौज करने लगेकांस्टेबल ने इसकी सूचना अन्य पुलिस कर्मियों को दी। इसके बाद एसआई भुवन सिंह राणा, कांस्टेबल अरविंद, योगेश व होमगार्ड विवेक मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक उनपर भी भारी पड़ गए। आरोपितों ने सभी पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी दे डाली।पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम शिवपुरी दमुवाढूंगा निवासी हीरा सिंह व बगवाली पोखर रानीखेत अल्मोड़ा निवासी तारा चंद्र चौधरी बताया। हीरा सिंह ने कांस्टेबल अरविंद कार्की के घूसे मारकर धक्का दिया और वर्दी का कालर पकड़कर वर्दी फाड़ दी। कांस्टेबल के कालर में लगे ब्लूटूथ को तोड़ दिए गए।दूसरे व्यक्ति ताराचंद्र चौधरी ने कांस्टेबल नीरज शर्मा को लात घुसों से मारपीट कर धक्का दिया और सुबह ही ट्रांसफर कराने की धमकी दे दी। बेस अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाने पर आरोपित ने कांस्टेबल नीरज के थप्पड़ जड़ दिए। थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि दोनों आरोपितों पर मारपीट, गालीगलौज, सरकारी कार्य में बांधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581