उत्तराखंड समाचार

एक बार फिर सक्रिय होता हुआ दिखाई दे रहा कोरोना वायरस

खतरे की घंटी बजने से पहले सरकार को समय रहते चेतना होगा : यशपाल आर्य

देहरादून, 25 मई। नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड विधानसभा यशपाल आर्य ने आज कहा की एक बार कोरोना वायरस फिर सक्रिय होता हुआ दिखाई दे रहा है, खतरे की घंटी बजने से पहले कोरोना के नियंत्रण और रोकथाम के लिए सरकार को समय रहते चेतना होगा। उन्होंने कहा की इस बार सजगता की और भी अधिक ज़रूरत है। हम सबको को ये समझाना है कि कोरोना के हालात हालाँकि अभी बेहद गंभीर नहीं हैं, फिर भी इसके प्रति लापरवाही न बरती जाए क्योंकि ऐसी बीमारियां रूप बदलकर आती हैं। इसलिये सरकार अपने स्वास्थ्य-चिकित्सा और सूचना तंत्र का सदुपयोग करे और जनता में कोरोना का भय न फैलने दे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581