उत्तराखंड समाचार

चारधाम यात्रामार्ग में अनेक स्थानों पर लगाये यातायात एडवाइजरी सम्बन्धी साइन बोर्ड

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आरम्भ हो चुका है,

चमोली। चमोली पुलिस ने चारधाम यात्रामार्ग में अनेक स्थानों पर यातायात प्लान व यातायात एडवाइजरी सम्बन्धी साइन बोर्ड लगाये।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आरम्भ हो चुका है, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के साथ ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए कर्तव्य निर्वहन के साथ ही एक बड़ी चुनौती भी रहती है। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुश्री नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा द्वारा यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए यातायात एडवाइजरी व यातायात प्लान सम्बन्धी साईन बोर्ड लगाए गये है। पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा बताया गया कि सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु चमोली पुलिस कटिबद्ध है, चारधाम यात्रा मार्गों से जुडे हमारे सभी थाने एवं यातायात पुलिस, यात्रा को सफल बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास मे लगे हैं। जनपद पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सुगमता से चलाया जा रहा है जिसकी स्वयं श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की गयी। श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जायेगी। उत्तराखण्ड देवो की भूमि है ओर इस देवभूमि के रक्षक के रूप में यहां आने वाले अतिथियों का स्वागत, सत्कार करना हमारा परम सौभाग्य है, कर्तव्य है। जिसे हमारी जनपद पुलिस टीम बखूबी निभा रही है। यातायात साइन बोर्ड लगाने का मुख्य उद्देश्य रात्रि में चलने वाले वाहनों को दुर्घटना सम्भाव्य क्षेत्र, नगर के यातायात प्लान, मौसम संबंधी जानाकरी के साथ ही यातायात सांकेतिक और आदेशात्मक जानकारी प्रदान करना है। अतः चमोली पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग पर लगाए गए चेतावनी, साइन बोर्ड पर ध्यान अवश्य दें एवं यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581