उत्तराखंड समाचारक्राइम

पिथौरागढ़ में जन्म देने के बाद मां ने जंगल में ही छोड़ दिया नवजात, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

दो दिन पूर्व बेरीनाग के दौलीगाड़ के जंगल में एक मृत नवजात बच्ची का वीडियो वायरल हुआ।

बेरीनाग (पिथौरागढ़) : पिथौरागढ़ जिले के बेरीनात तहसील के एक गांव में तीन बच्चों की मां ने अपनी चौथी संतान को जंगल में जन्म दिया। उसे बीहड़ जंगल में एक गड्ढे में मरने के लिए छोड़ आई। मृत नवजात का वीडियो वायरल होने के बाद बाल विकास विभाग और पुलिस हरकत में आई। आरोपित मां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है.दो दिन पूर्व बेरीनाग के दौलीगाड़ के जंगल में एक मृत नवजात बच्ची का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो की पुष्टि को लेकर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने शुक्रवार को पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। सूचना मिलते ही पुलिस थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ जंगल में गए और तलाशी शुरू की। जांच में मामला सही पाया गया।दौलीगाड़ निवासी प्रेमा के गर्भवती होने और 10 मई से अपने तीन बच्चों को लेकर घर से गायब होने की जानकारी मिली। पति रमेश चंद्र से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करता है और आज ही घर लौटा है। शनिवार को पुलिस टीम महिला के पति को साथ लेकर गंगोलीहाट पहुंची। जहां पर प्रेमा देवी अपने तीन बच्चों के साथ किराये के मकान पर मिली।पुलिस उसे अपने साथ बेरीनाग थाने ले आई और पूछताछ की। उसने स्वीकार किया कि छह मई को गांव के जंगल में बच्ची को जन्म दिया। जन्म देने के बाद उसे शाल में लपेट कर जंगल में ही रख दिया। अगले दिन फिर जंगल जाकर एक गड्ढे में रख दिया। प्रेमा की बताई जगह पर टीम पहुंची तो शिशु का पता नहीं चला मगर शाल पास में ही मिल गया।शाल को कब्जे में लेकर पुलिस महिला सहित बेरीनाग थाने लौटी। उसके विरुद्ध शिशु के पैदा होने के बाद उसकी हत्या करना व साक्ष्य छिपाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला की दो पुत्रियां व एक पुत्र पहले से है। चौथी संतान लड़की होने के चलते वह उसने यह कृत्य किया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581