उत्तराखंड समाचारदेशविदेश

आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को दी बधाई

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने आदित्य L-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर फिर से देश का मान बढ़ाया है।

देहरादून, 03  सितम्बर। भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है। उन्होंने  भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों की जमकर सराहना की है।

भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद नरेश बंसल ने कहा कि ISRO ने देश को गौरवान्वित होने के अनेक मौके दिए हैं। चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने आदित्य L-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर फिर से देश का मान बढ़ाया है। देश के वैज्ञानिकों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से संपूर्ण भारत का डंका विश्व मे बजा है।पूरा देश बेहद उत्साहित है और अपने सुपर वैज्ञानिकों पर बेहद गर्व महसूस कर रहा है।

नरेश बंसल ने कहा कि भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे चौमुख विकास हो रहा है। हर क्षेत्र मे भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, इसी क्रम मे चंद्र यान की सफलता के बाद आज ‘नए भारत’ के सामर्थ्य का प्रतीक PSLV-C57/Aditya-L1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। भारत का यह मिशन सूर्य से संबंधित रहस्यों से पर्दा हटाने में मदद करेगा। यह अंतरिक्ष यान 125 दिन में पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर लंबी यात्रा करने के बाद लैग्रेंजियन बिंदु ‘एल1’ के आस पास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित होगा, जिसे सूर्य के सबसे करीब माना जाता है। यह वहीं से सूर्य पर होने वाली विभिन्न घटनाओं का अध्ययन करेगा।

श्री बंसल ने कहा कि चांद के साथ अब भारत सूर्य पर भी आत्मनिर्भर भारत का साक्षी बनेगा। चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब भारत ने सूर्य की ओर रुख किया है। इसरो ने मिशन आदित्य-एल1 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया, जिसे सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। श्री बंसल ने कहा कि हम सभी का भाग्य है कि हम श्रीहरिकोटा में बनने वाले एक सफल इतिहास का हिस्सा हैं।

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा नरेश बंसल ने कहा कि भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो और मिशन आदित्य एल1 से जुड़ी टीम को बधाई जो संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए अथक प्रयास जारी रखे हुए है। इसके सभी उद्देश्यों को पूरा करने की मंगलकामना। भारत के पहले सौर मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए टीम ISRO को बधाई।

 

 

Related Articles

Back to top button