उत्तराखंड समाचार

यात्रा मजिस्टेªट से समन्वय बनाने के निर्देश

देहरादून शैलेन्द्र सिंह नेगी को यात्रा मजिस्ट्रेट/नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा के प्रारम्भ होने के फलस्वरूप ऋषिकेश में यात्रा सम्बन्धी वाहनों को निर्धारित समय के पश्चात आवागमन से प्रतिबन्धित रखने तथा इन वाहनों में क्षमता के अनुरूप ही सवारियों की सुनिश्चिता एवं होटलों, विश्राम/ अतिथि गृहों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा किये जाने की अनिवार्यता तथा यात्रियों/पर्यटकों की सुगमता के लिए सम्बन्धित विभागों से उत्कृष्ट समन्वय बनाये रखने हेतु डिप्टी कलक्टर/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देहरादून शैलेन्द्र सिंह नेगी को यात्रा मजिस्ट्रेट/नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि नामित किये गए यात्रा मजिस्टेªट/नोडल अधिकारी को शैलेन्द्र सिंह नेगी को ऋषिकेश में नियमित रूप से अपना कैम्प व रात्रि प्रवास बनाये रखने के निर्देश दिए। इस निमितत यात्रा मजिस्टेªट को यात्रा अवधि के दौरान वह सभी अधिकार प्रदत्त होंगे जो उप जिला मजिस्टेªट में निहित है। उन्होंने यात्रा से सम्बन्धित क्षेत्रीय विभागीय अधिकारियों यथा परिवहन, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा, पुलिस, राजस्व, नगर निगम, जिला पंचायत, विद्युत, जल संस्थान, जल निगम, स्वास्थ्य, दूरसंचार, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, डीजीबीाअर, सुलभ इन्टरनेशनल सोशल सर्विस अदि विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारियों यात्रा मजिस्टेªट से समन्वय बनाने के निर्देश दिए।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581