उत्तराखंड समाचार

दुर्घटना जांच इकाई सेल गठित

अब होगी सड़क दुर्घटना की वैज्ञानिक जांच : यातायात पुलिस

देहरादून 20 दिसंबर। देहरादून यातायात पुलिस ने यातायात और रोड एक्सीडेंट के क्षेत्र मे आधुनिक कदम उठाते हुये एलान किया की अब सड़क दुर्घटना की वैज्ञानिक जांच होगी। इसके लिये दुर्घटना जांच इकाई सेल का गठन किया गया हैं।
देहरादून यातायात पुलिस ने पिछले 01 साल से ड्रोन का उपयोग, कैमरा से रेड लाइट जम्प के चालान, स्पीड कैमरा, ट्राफिक आइ अप्प आदि का प्रयोग से अपने आप को आधुनिक साबित किया हैं। इसी के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की वैज्ञानिक जांच तथा उन पर आवश्यक कार्यवाही हेतु यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना जांच इकाई सेल गठित किया गया हैं। आज दुनिया भर में सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं. जिस क्रम से जनपद देहरादून में भी सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में लगातार वृद्धि हो रही हैं । मृत्यु के इस खेल में हजारों बेकसूर लोग मारे जाते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या तथा लापरवाही के कारण आज सड़क पर चलना या वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया हैं। जैसे-जैसे लोग ऑटोमोबाइल खरीद रहे हैं, सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। जनपद में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के प्रबन्धन और दुर्घटना की जांच के लिए प्रद्योगिकी का प्रभावी ढंग से उपयोग करके सुरक्षा में सुधार किये जाने हेतु जनपद में नई पहल के तहत अक्षय कोड़े पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा अपने निर्देशन में दुर्घटना जांच इकाई का गठन किया गया है। दुर्घटना जांच इकाई में एसआई- 01, एचसी- 01, कांस्टेबल-05, महिला कांस्टेबल – 01 को तैनात किया गया है। इसका नेतृत्व एसआई प्रकाश चंद्र करेंगे जिनका यातायात तथा फॉरेंसिक में विशेष अनुभव है। दुर्घटना जांच इकाई में तैनात कर्मियों द्वारा जनपद में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर यह कार्य किया जाएगा –
1-प्रत्येक दुर्घटना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभिन्न व्यक्ति और अवसंरचनात्मक वाहन सम्बन्धी कारकों को पकडने की कार्यवाही।
2-चैकिंग कार्यवाही के दौरान वाहनों की आरसी व चैसिस नम्बर आदि संबंधित दस्तावेजों के अनियमितता की जांच की जायेगी।
3-सडक दुर्घटनाओं के अभियोगो से सम्बन्धित कार्यवाही हेतु संबंधित थानों के विवेचको से समन्वय स्थापित कर स-समय MACT की रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित करवाना।
4-सडक दुर्घटनाओ में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी पुरस्कृत किए जाने हेतु रिपोर्ट सम्बन्धित उच्चाधिकारियों को समय से प्रेषित करना।
5- सडक दुर्घटनाओं के कारणो की जांच कर सम्बन्धित को रिपोर्ट प्रेषित करना।
6- i- RAD एप्प में सडक दुर्घटनाओं का विवरण अध्यावधिक करना।
बहुत से समय पुलिस अन्य कार्यो में व्यस्त होने से रोड एक्सीडेंट सिर्फ एफआईआर लिखने तक ही सीमित रहती हे। इस इकाई के माध्यम से हम सीनियर ऑफिसर द्वारा हर एक एक्सीडेंट पर नजर रखी जाएगी, उसकीं जांच होगी तथा उक्त जगह या कारणों से फिर दुर्घटना ना हो इसलिए कदम उठाए जाएंगे :- पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581