उत्तराखंड समाचार

डीएम ने दिये डीपीआर तैयार करने के निर्देश

आढ़त बाजार स्थानातंरण योजना पर तेजी से कार्य करने के निर्देश

देहरादून, 25 मार्च। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आढ़त बाजार स्थानातंरित किए जाने के संबंध में व्यापारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आढ़त बाजार सड़क चैड़ीकरण हेतु शासकीय एवं व्यक्तिगत संपत्तियों का चिन्ह्नीकरण करते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान व्यापारियों ने आढत बाजार स्थानान्तरण प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आढ़त बाजार को स्थानातंरित किए जाने वाले स्थान पर मूलभूत सुविधाओं को भी ध्यान में रखकर ले आउट बनाने तथा नवनिर्मित आढ़त बाजार परिसर में सड़क 30 मीटर से कम न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने आढ़त बाजार स्थानातंरण योजना पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने एमडीडीए को निर्देश दिए कि आढ़त बाजार चैड़ीकरण में जिन विभागों की संपत्ति आ रही है उनको पत्राचार करें, तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में व्यापारियों ने आढ़त बाजार स्थानातंरण कार्यों की प्रक्रिया मेें तेजी लाने हेतु राज्य सरकार एवं जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। कहा कि व्यापारियों को दिए जाने वाले स्थान पर स्वामित्व दिलाया जाए जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार प्रक्रिया संपादित करते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अर्बन प्लानर अजय बक्सी, ट्रांसपोर्ट प्लानर राहुल कपूर, अधि.अभि. एमडीडीए सुनील कुमार, अधि.अभि. लोनिवि प्रवीन कुमार, आरआई एमडीडीए नजीर अहमद, महासचिव आढ़त बाजार ऐसोसिएशन विनोद गोयल, सह सचिव संदीप गोयल, सदस्य विनित कुमार, मनोज बंसल, मनोज गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581