उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

थाना जाजरदेवल पुलिस ने की सराहनीय कार्यवाही

गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है।

पिथौरागढ़। गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है।

इसी क्रम में गैठना निवासी उमेश सिंह बिष्ट द्वारा थाना जाजरदेवल में अपने मोबाइल फ़ोन खोने संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी। आज थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में जाजरदेवल पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया तथा सुरक्षित रूप से संबंधित स्वामी के सुपुर्द किया गया। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में मोबाइल की संपूर्ण जानकारी जैसे IMEI नंबर (दो सिम होने पर दोनों IMEI), मोबाइल का मॉडल एवं ब्रांड, मोबाइल खोने की तारीख, समय व स्थान, जिस मोबाइल नंबर पर सिम लगी थी वह नंबर, तथा मोबाइल का खरीद प्रमाण (इनवॉइस/बिल उपलब्ध होने पर) उपलब्ध कराएं, ताकि शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

 

Related Articles

Back to top button