उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ

सीएम योगी दोपहर बाद 2:50 पर अपने पैतृक गांव के निकट बने गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज पहुंचें।

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे आज उत्तराखंड पहुंच गये हैं। लगभग पांच साल बाद वह अपने पैतृक गांव पंचुर यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) पहुंचे।  उप्र में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सवा दो बजे के करीब जौलीग्रांट एयरपोर्ट में उतरें। यहां से वह स्टेट प्लेन से यमकेश्वर घाटी में बने हैलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह करीब चार किमी सड़क मार्ग से चलकर, बिथ्याणी में बने डिग्री कॉलेज परिसर में पहुंचे। सीएम योगी दोपहर बाद 2:50 पर अपने पैतृक गांव के निकट बने गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज पहुंचें। पौड़ी (गढ़वाल) जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत भी आदि उपस्थित रहे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। यहां से सीएम योगी सहित कई मंत्री यमकेश्वर ब्लॉक स्थित बिथ्याणी में बने डिग्री कॉलेज के लिए रवाना हुये।

पांच मई को वह हरिद्वार में परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के हिस्से में आए अलकनंदा होटल को राज्य को समर्पित करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के होटल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581