उत्तराखंड समाचार

प्लांट में सफाई वाहनों की एंट्री शुरू

ट्रांसफर स्टेशन में एकत्रित कूड़े को जल्द प्लांट भेजने के निर्देश दिए

देहरादून। सेलाकुई में स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में सफाई वाहनों की एंट्री पांच दिन बाद फिर से शुरू हो गई है। ऐसे में नगर निगम देहरादून के साथ ही आसपास के निकायों को भी बड़ी राहत मिली है। बीते दिनों स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के कारण प्लांट में कूड़ा नहीं जा पा रहा था। उधर नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला ने कारगी में स्थित ट्रांसफर स्टेशन में एकत्रित कूड़े को जल्द प्लांट भेजने के निर्देश दिए हैं। ताकि इसका निस्तारण हो सके।

Related Articles

Back to top button