उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम

पीलीपड़ाव से सटे जंगल में हाथी को रोकेगी सोलर फेंसिग

ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की ओर से क्षेत्र में आठ किलोमीटर सोलर फेंसिग लगाया जा रहा है।

रुड़की: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। टीम ने प्रशासनिक और पुलिस टीम के साथ अवैध रूप से बनाई गई दीवार को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया है। हालांकि इस दौरान दीवार का निर्माण करने वालों ने विरोध भी किया। लेकिन, अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी। अतिक्रमण करने वालों को निगम ने चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने दोबारा इस तरह कोई निर्माण किया तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम के वार्ड नंबर-1 मलकपुर माजरा निवासी सचिन कुमार के मकान के एक रास्ते पर पांच व्यक्तियों ने अवैध रूप से नाले पर दीवार बनाकर उसका रास्ता बंद कर दिया था। इसकी शिकायत सचिन कुमार ने जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडेय से की थी। जिलाधिकारी ने इस संबंध में नगर निगम से आख्या मांगी थी। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यों की एक टीम गठित की गई थी। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। जांच में दीवार अवैध पाई गई। इसके चलते जिलाधिकारी हरिद्वार ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। नगर निगम की टीम सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता के नेतृत्व में बुलडोजर व ट्रैक्टर-ट्राली आदि के साथ मौके पर पहुंची। तहसील से अपर तहसीलदार दयाराम मजिस्ट्रेट के रूप में टीम के साथ गए। बुलडोजर से जैसे ही अवैध दीवार को तोड़ने का काम शुरू किया तो दीवार बनाने वाले पांचों लोग विरोध करने लगे। इस पर टीम ने कोतवाली रुड़की से पुलिस बुला ली। पुलिस को देख विरोध कर रहे लोग शांत हो गए। इसके बाद नगर निगम के बुलडोजर ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराकर रास्ता खुलवा दिया। साथ ही मलबे को भी ट्रैक्टर-ट्राली में भरवा दिया। बता दें कि नगर निगम रुड़की ने अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार से अभियान शुरू किया था। निगम अस्थायी और स्थायी दोनों ही अतिक्रमण पर सख्ती बरत रहा है। शनिवार को भी निगम ने अतिक्रमण हटवाया था। नगर निगम के नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ निगम का अभियान जारी रहेगा। जहां भी अतिक्रमण होगा, निगम उसे ध्वस्त कराएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर जेई जगदीश अरोड़ा, सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार, उप निरीक्षक मेहराज, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581