उत्तराखंड समाचारधर्म

भगवान परशुराम की शोभायात्रा में महिलाएं भी होंगी शामिल

इस साल ब्राह्मण समाज की महिलाएं भी शोभायात्रा में शामिल होंगी।

रुड़की: ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के आयोजन पर विचार-विमर्श किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा 15 मई को धूमधाम से निकाली जाएगी। इस साल ब्राह्मण समाज की महिलाएं भी शोभायात्रा में शामिल होंगी। वहीं शोभायात्रा में शामिल झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

ब्राह्मण समाज की शनिवार को साकेत कालोनी में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक जेपी शर्मा ने कहा कि रुड़की में पिछले कई वर्षों से ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में उनकी शोभायात्रा का आयोजन करता आ रहा है। बताया कि 15 मई को बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा दुर्गा चौक मंदिर से शुरू होकर आर्य कन्या कालेज, नगर निगम पुल, अनाज मंडी, पुरानी तहसील, सब्जी मंडी चौक से होते हुए बीटीगंज बाजार पहुंचेगी। यहां शोभायात्रा का भव्य समापन कार्यक्रम होगा। जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि रुड़की में सभी ब्राह्मण समाज संयुक्त रूप से भगवान परशुराम शोभायात्रा में प्रतिभाग करते आ रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मणों के ही नहीं हैं, बल्कि सनातन धर्म को मानने वाले सभी व्यक्तियों के भगवान हैं। इसीलिए भगवान परशुराम शोभायात्रा में सभी सनातन धर्म के मानने वालों को प्रतिभाग करना चाहिए। इस मौके पर भारतीय ब्राह्मण समाज के नगर महामंत्री अरुण कुमार शर्मा, नगर उपाध्यक्ष अमरीश शर्मा, सह संयोजक राहुल शर्मा, महिला ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष दीपा कौशिक, संरक्षक पंडित रामानंद शर्मा, पंडित सतीश शर्मा, पंडित ललित शर्मा, पंडित राहुल शर्मा, पंडित सचिन शर्मा, पंडित विजय भार्गव, पुरोहित समाज के अध्यक्ष आचार्य पंडित रमेश सेमवाल आदि उपस्थित रहे.

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581