उत्तराखंड समाचार

निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल

18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति का चुनाव

नई दिल्ली। देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव के लिए 18 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई है। जिसमें 4,809 वोट डाले जाएंगे। जरूरी होने पर 21 जुलाई को मतों की गिनती की जाएगी। दिल्ली के विज्ञान भवन में मीडिया से बात करते हुए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया। आयोग ने बताया कि15 जून से अधिसूचना लागू होगी और 29 जून तक नामांकन करने की तारीख रहेगी। 30 जून तक इनकी स्क्रूटनी होगी और उम्मीदवार 2 जुलाई तक अपना नामांकन वापस कर सकेंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है। इससे पहले देश का अगला और 15वां राष्ट्रपति चुन लिया जाएगा। पिछले 45 साल से इसी तारीख को निर्वाचित राष्ट्रपति कार्यभार संभालते रहे हैं। पिछली बार 17 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। भारत के राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 55 के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है। राष्ट्रपति को भारत के संसद के दोनो सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के अलावा राज्य की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों पांच साल के लिए चुनते हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581