उत्तराखंड समाचार

रुद्रपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मचारी की मौत

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई।

रुद्रपुर : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही घटना की सूचना मृतक के बरेली निवासी स्वजनों को दे दी गई है।मूलरूप से रिच्छा, थाना देवरनिया, बरेली निवासी 32 वर्षीय सलीम अहमद पुत्र रईस अहमद भूतबंगला में किराए में रहता था। वह सिडकुल स्थित नेश्ले कंपनी में काम करता था। शुक्रवार सुबह वह रोज की भांति ही बाइक से डयूटी जा रहा था। जैसे ही वह भूतबंगला से हाइवे पर पहुंचा तो इंदिरा चौक से किच्छा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सलीम अहमद की मौके पर ही मौत हो गई।यह देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी, एसआइ मनोज जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि मृतक अविवाहित बताया जा रहा था। वह अकेला ही किराए में रहता था। घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581