उत्तराखंड समाचार

ऊर्जा के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे उप्र-उत्तराखंड: तोमर

स्वामी यतीश्वरानंद ने डा. तोमर को मंत्री बनने पर बधाई दी।

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने सोमवार को हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ऊर्जा के क्षेत्र में परस्पर सहयोग को लेकर चर्चा की और अपने संस्मरण भी ताजा किए। इससे पहले डा. सोमेंद्र तोमर का वेद मंदिर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्वामी यतीश्वरानंद ने डा. तोमर को मंत्री बनने पर बधाई दी।

इस दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को मंत्रीमंडल में शामिल कर दूरदर्शिता का परिचय दिया है। इस दौरान दोनों के बीच पुराने संस्मरण और अन्य नेताओं व सामाजिक कार्यकत्र्ताओं के बारे में बातचीत हुई। इस दौरान ऊर्जा निगम के क्षेत्र में चल रहे दोनों प्रदेशों के समझौते आदि को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। ऊर्जा मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने उन्हें आश्वस्त किया कि दोनों राज्य ऊर्जा के क्षेत्र में मिलकर कार्य कर रहे हैं और करते रहेंगे। नई विद्युत परियोजनाओं पर सामंजस्य के साथ काम करेंगे, क्योंकि ऊर्जा व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। इस दौरान डा. सोमेंद्र तोमर ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में पढ़ाई के दौरान सहपाठी रहे समाजसेवी जोगेंद्र मावी के साथ बिताए गए पलों को भी साझा किया। सोमेंद्र तोमर विवि में छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं। स्वामी यतीश्वरानंद के साथ जोगेंद्र मावी के नेतृत्व में उनका स्वागत करने वालों में सुशील राठी, विकास गर्ग, वीर गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, पूर्व अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, सतविद्र सिंह, आदेश चौहान, धर्मेंद्र चौधरी, रोहित बालियान, शुभम सैनी, चेतन कोचर, अंकित चौहान, अंकित चौधरी, रिकी राजपूत, पिटू सैनी, दीपक चौहान, दिनेश चौहान, तिलकराम सैनी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581