उत्तराखंड समाचार

डीएम ने दिये बैठक में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करने के निर्देश

डॉ आर राजेश कुमार ने चिकित्सा विभाग क्वालिटी इंश्योरेंश के सम्बन्ध में बैठक ली।

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने चिकित्सा विभाग क्वालिटी इंश्योरेंश के सम्बन्ध में बैठक ली। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से क्वालिटी इंश्योरेंश आदि के मानकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधिकारियों को बैठक में तैयारी के साथ न आने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि चिकित्सालयों में उक्त के तहत संचालित गतिविधि, लक्ष्य एवं लक्ष्य के सापेक्ष की गई प्रगति का विवरण अगली बैठक में प्रस्तुत करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उक्त योजना के तहत चिकित्सालयों में सैग्रिगेशन कार्य प्रति बैड के अनुसार किया जा रहा है, किन्तु छोटे चिकित्सालयों में मेडिकल जहां मेडिकल वेस्ट कम होता है ऐसे चिकित्सालयों में प्रति किग्रा के अनुसार होना चाहिए ताकि छोटे चिकित्सालयों पर बजट का अतिरिक्त बोझ न पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि दरों में निर्धारण महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण स्तर से होना है इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उनकी ओर से महानिदेशक को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 मनोज उप्रेती, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 निधि, डाॅ0 प्रताप सिंह रावत, डाॅ0 शिखा ठाकुर सहित संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581