उत्तराखंड समाचार

महिला पर किया जानलेवा हमला, पति समेत चार पर मुकदमा

झगड़े में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

देहरादून। झगड़े में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रायपुर थाना पुलिस ने महिला के पति सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।शिकायतकर्ता गांधी ग्राम कांवली निवासी भानूप्रताप ने बताया कि उनकी बहन रीमा का सहस्त्रधारा रोड में ससुराल है। आरोप है कि 23 फरवरी को किसी बात पर झगड़ा होने पर उनके पति रामकिशन, देवर बालकृष्ण, श्याम किशन व आरोपितों की मां ने रीमा के ऊपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। घायल महिला को दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच कर रहे मयूर विहार चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button