उत्तराखंड समाचार

विधानसभा सत्र के दौरान देहरादून शहर का यातायात प्लान जारी

सम्पूर्ण भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

देहरादून। यातायात पुलिस ने कल 29 नवंबर से प्रस्तावित “विधानसभा सत्र” के दौरान देहरादून शहर का यातायात प्लान जारी कर दिया गया हैं।
विधानसभा-सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत यातायात / कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु देहरादून के निम्न स्थलों पर बैरियर प्वाईंट निर्धारित किये गये है- प्रगति विहार बैरियर, शास्त्रीनगर बैरियर, बाईपास रोड बैरियर, डिफेंस कालोनी बैरियर,विधान सभा तिराहा।
डायवर्ट प्लान :-
सम्पूर्ण भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी / फव्वारा चौक से पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किये जायेंगे।
धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जायेगा।
मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जायेगा।
मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से 06 नम्बर पुलिया से नेहरू कालोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए देहरादून भेजा जायेगा।
प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किये जायेगें।
जुलूस के बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जायेगा ।
१ पूर्व आंकलन के अनुसार नेहरू कॉलोनी तिराहा / चंचल डेयरी क्षेत्र में रैली आदि के कारण यातायात दबाव की स्थिति बन सकती है जिस हेतु लिंक मार्गों का प्रयोग करें।
२ चौकी बाईपास पर ट्रैफिक लाइट में बाधा बन रही पेड़ की टहनियों की लोपिंग की जा चुकी है । ट्रैफिक लाइट का संचालन शुरू है।
३ विधानसभा क्षेत्र यातायात दबाव के दृष्टिगत शहर में आने वाले वाहन चालकों से अनुरोध है कि हरिद्वार बाईपास चौकी मार्ग का प्रयोग करे।
४ विधानसभा सत्र के दृष्टिगत समस्त मार्गों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी तथा यातायात का संचालन किया जाएगा।
५ वैकल्पिक मार्गों का अधिक से अधिक उपयोग करें।
६ विधानसभा सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित किए जाने हेतु अन्य जनपदों से पुलिस बल लिया गया है।
७ पूर्व में माह जून में सत्र के दौरान अच्छी यातायात व्वस्था बनी थी जिसे इस बार और अधिक बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त उच्चाधिकारीयों के आदेशानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जायेगा तथा डायवर्ट किये गये यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581