आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही

दून पुलिस की गिरफ्त में आये 2 शराब तस्कर

देहरादून। शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी हैं। अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 02 शराब तस्कर को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से 100 टेट्रा पैक देसी शराब, 05 लीटर कच्ची शराब, शराब भट्टी व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। तस्करी मे प्रय़ुक्त मोटर साईकिल को पुलिस ने सीज कर दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास से एक अभियुक्त मनजीत सिंह पुत्र चेतराम निवासी अब्दुल्लापुर थाना बिहारीगढ़ जनपद-सहारनपुर (उत्तर-प्रदेश) उम्र-32 वर्ष को द्वारा मोटर साइकिल संख्या यूके-08-एस-7720 पैशन प्रो पर शराब की तस्करी करते हुए 100 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ तथा ग्राम झडौन्द मे चैकिंग के दौरान अभियुक्त सुनील उर्फ बोबी पुत्र सोम सिंह निवासी झडौद थाना डोईवाला देहरादून उम्र 35 वर्ष के कब्जे से अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्टी मय उपकरण व 5 लीटर कच्ची शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफतार किया गया। दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581