उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनदेहरादून/मसूरीसोशल मीडिया वायरल

बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा को लेकर बस्ती बचाओ आंदोलन का जिलाधिकारी को ज्ञापन

प्रभावित वार्डों में कटाव रोकने हेतु तुरंत जाल-पुश्तों का निर्माण कराया जाए

संदीप गोयल\एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। बिन्दाल नदी के कटाव से प्रभावित बस्तियों की सुरक्षा एवं कांवली रोड की दयनीय स्थिति को लेकर आज बस्ती बचाओ आन्दोलन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आशीष कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधियों ने प्रशासन से तत्काल राहत एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग की। संगठन के संयोजक अनन्त आकाश ने बताया कि गत वर्ष 10 अगस्त, 16 सितम्बर 2025 तथा हाल की भारी बारिश के कारण बिन्दाल नदी के आसपास गांधीग्राम, द्रोणपुरी, ब्रह्मपुरी, ब्राह्मण वाला, देहराखास (देवर्षि कालोनी), खुडबुडा, गोबिन्दगढ़, यमुना कालोनी एवं चुक्खुवाला वार्डों में भारी तबाही हुई है। कई मकान नदी में बह गए या खतरे की जद्द में आ गए हैं। कटाव की प्रक्रिया अभी भी जारी है, जिससे और अधिक नुकसान की आशंका है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल जाल-पुश्तों का निर्माण कराया जाए, ताकि शेष बचे मकानों एवं जनजीवन को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि 194 गांधीग्राम न्यू पार्क रोड निवासी हिदायत के मकान का पुश्ता बह जाने से दो बाइकें भी बह गईं, वहीं 157 गांधीग्राम निवासिनी तसलीमा, 494 खुडाबुडा निवासी कमलकुमार एवं लोहियानगर निवासी शहजादी,नवील, असगरी, इकबाल, फुरकाना, फरीदन सोनी के मकान भी गिरने के कगार पर हैं। इन मामलों को पहले भी जनता दरबार में उठाया जा चुका है।
वहीं, प्रतिनिधिमंडल ने कांवली रोड (बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक) की अत्यंत खराब स्थिति पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत केबिल बिछाने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा की गई मरम्मत पूरी तरह से घटिया एवं मानकों के विपरीत है। सड़क पर सैकड़ों गड्ढे होने के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तीन बार पैचिंग करने के बावजूद सड़क दुर्गम है, जो सरकारी धन की बर्बादी है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में अनन्त आकाश (संयोजक, बस्ती बचाओ आन्दोलन एवं सचिव, सीपीएम देहरादून), सीटू महामंत्री लेखराज, उत्तराखण्ड आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार, नेताजी संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रभात, नौजवान सभा (डीवाईएफआई) के विप्लव अनन्त के अलावा रेखा शर्मा, प्रमोद खेरवाल, गीता नेगी, रामकिशोर, बीरेंद्र,शैलेन्द्र सेमवाल, अभिषेक भण्डारी, रविंद्र कुमार, हिमांशु चौहान सहित विभिन्न वार्डों के स्थानीय निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने जिलाधिकारी से इस गंभीर मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है।
मुख्य मांगें:-
1. प्रभावित वार्डों में कटाव रोकने हेतु तुरंत जाल-पुश्तों का निर्माण कराया जाए।
2. कांवली रोड की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण सामग्री (कंक्रीटीकरण/टार) से करवाई जाए, न कि सतही पैचिंग से।
3. लंबित समस्याओं के समाधान के लिए पिछले वर्ष के बजट का भी उपयोग किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464