आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी

वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल द्वारा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये थे।

देहरादून 12 सितम्बर। सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 01 युवक व 02 युवितियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। सोशल मीडिया पर वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर, दूसरों का जीवन संकट में डालने व सिगरेट के कश लगाते हुये स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल द्वारा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये थे।
पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वाहन चालक सहित वाहन सवार युवक- युवतियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित वाहन को सीज किया हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडिया, जिसमें रात्रि समय करीब 01.25 बजे बल्लूपुर चकराता रोड पर वाहन चालक द्वारा अपनी कार महेन्द्र थार ब्लैक कलर को सार्वजनिक मार्ग पर तेजी व लापरवाही से चलाया जा रहा था तथा वाहन में बैठे अन्य 02 युवतियों द्वारा वाहन की सनरूफ से बाहर निकलकर सिगरेट के कश लगाकर हुडदंग किया जा रहा था, जिससे वो अपने साथ-साथ सार्वजनिक मार्ग पर आवाजाही कर रहे अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल रहे थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। वायरल वीडियों की जांच करने पर वीडियों में दिखाई दे रही महेन्द्र थार कार का नंबर: यूके-07-एचएन-7668 ज्ञात हुआ, जिसके सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए पुलिस द्वारा आज उक्त महेन्द्र थार कार के चालक सहित वाहन में सवार 02 युवतियों को हिरासत में लेते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा सम्बन्धित महेन्द्र थार कार को एमवी एक्ट में सीज किया गया।

Related Articles

Back to top button