उत्तराखंड समाचार

चैत्र नवरात्र की आज से शुरुआत, गूंजेगा मैया का जयकारा

दो अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। एक या दो दिन बाद रमजान महीना शुरू होगा।

हल्द्वानी :  शहर में एक बार फिर धार्मिक सद्भाव का माहौल देखने को मिलेगा। एक तरफ घंटियां गूंजती सुनाई देंगी तो दूसरी तरफ अजान के स्वर। दो अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। एक या दो दिन बाद रमजान महीना शुरू होगा। हिंदू व्रत रखकर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना करेंगे, जबकि मुस्लिम समाज अल्लाह की इबादत में रोजे रखेगा। त्योहारों के लिए बाजार सज चुका है। मंदिर-मस्जिदों व घरों की साफ-सफाई कर सजाया जा रहा है।चैत्र नवरात्र इस बार पूरे नौ दिन के होंगे। ज्योतिषी डा. नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक सूर्योदय काल 6:05 बजे से पूर्वाह्न 11:50 बजे तक शुभ मुहूर्त में घट स्थापना कर सकते हैं। शनिवार को पहले दिन माता शैलपुत्री का पूजन होगा। नौ अप्रैल को दुर्गाष्टमी, 10 अप्रैल को रामनवमी होगी। नवरात्र में कालीचौड़ मंदिर में नवाह ज्ञान यज्ञ होगा। लक्ष्मीनारायण मंदिर हिम्मतपुर मल्ला में श्रीमद भागवत कथा होगी।माह-ए-रमजान में चांद की रात दो अप्रैल को मानी गई है। इस दिन चांद दिखा तो अगले दिन तीन अप्रैल से रोजे शुरू होंगे। जामा मस्जिद के पूर्व इमाम मुफ्ती शाहिद अजहरी ने बताया कि चांद नहीं दिखने की स्थिति में चार अप्रैल को पहला रोजा होगा। रमजान में लोग रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करेंगे। मस्जिदों में विशेष नमाज व दुआएं होंगी। तरावीह होगी व घर-घर में कुरान पाक की तिलावत की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581