उत्तराखंड समाचार

विधानसभा वार ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में जमा करना सुनिश्चित करें : जिला निर्वाचन अधिकारी

सुरक्षा के साथ ईवीएम मशीनों को मतदान स्थल से जीआईसी पौड़ी स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित

पौड़ी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त विधानसभाओं की ईवीएम मशीनों को पोलिंग पार्टियों द्वारा सम्बंधित आरओ को सौंपकर कर कड़ी सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने समस्त आरओ को निर्देशित किया कि अपने-अपने विधानसभा वार ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों द्वारा जमा की जाने वाली ईवीएम मशीन को प्राप्त कर उनसे हस्ताक्षर करवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान पोलिंग पार्टियों द्वारा सुरक्षा के साथ ईवीएम मशीनों को मतदान स्थल से जीआईसी पौड़ी स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित लाया गया। समस्त आरओ द्वारा अपने-अपने विधानसभा की ईवीएम मशीनों का क्रमांक चेक कर उसे सुरक्षित रूप रखा गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 जोगदंडे ने राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में ईवीएम मशीनों हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों द्वारा जमा की जा रही ईवीएम मशीनों को पूरी प्रक्रिया के साथ चेक कर उन्हें संबंधित विधानसभा के स्ट्रांग रूम में जमा करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जो पोलिंग पार्टी रास्ते मे हैं उनकी लोकेशन जीपीएस में माध्यम से निरंतर रूप से चेक करते रहे। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समस्त विधानसभाओं की ईवीएम मशीनों डबललॉक के साथ स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। साथ ही कहा कि स्ट्रांग रूम को मतगणना दिवस तक 03 सुरक्षा घेरों की निगरानी में रखा जाएगा। जिसमें सबसे पहले आईटीबीपी दूसरे घेरे में पीएसी तथा तीसरे घेरे में रेगुलर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581