उत्तराखंड समाचार

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने ली मासिक अपराध गोष्ठी

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने दिये अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

देहरादून। आज पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी द्वारा जनपद के सभी अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की। मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में लंबित मामलों के निस्तारण के लिये चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाते हुए मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपराध समीक्षा के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी द्वारा लूट व नकबजनी के लंबित घटनाओं पर संबंधित थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत देते हुए उनके त्वरित अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी द्वारा एक वर्ष से अधिक अवधि से लम्बित विवेचनाओं के लम्बित रहने के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित निस्तारण व विवेचनाओं के स्तर में और अधिक सुधार हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त आगामी नवरात्र व रमजान के पर्व के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों व सीएलजी मेंबर्स के साथ गोष्टी आयोजित करने तथा असामाजिक/अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581