उत्तराखंड समाचार

रुद्रपुर में विवाहिता ने नहीं की थी आत्महत्या, गला घोंटकर लटकाया गया था फंदे पर, हत्या का केस दर्ज

मामले में पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर: शांति विहार कालोनी रुद्रपुर में विवाहिता के फंदे से लटककर आत्महत्या करने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नया मोड़ आ गया है। मौत दम घुटने से हुई है। इस पर मृतका के भाई ने अपने जीजा पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शनिवार दोपहर मूलरूप से मुरलीवाला फार्म, थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर निवासी प्रीति कौर पत्नी संदीप सिंह उर्फ गोल्डी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रीति की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई। जिस पर मृतका के बाजपुर, बन्नाखेड़़ा निवासी भाई परमजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने अपने जीजा संदीप सिंह पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है।तहरीर में भाई ने कहा है कि बहन प्रीति कौर का विवाह तीन-चार माह पहले संदीप सिंह उर्फ गोल्डी के साथ हुआ था। शादी के बाद वह शांति विहार कालोनी में किराए में रहने लगे। बहन का अक्सर स्वास्थ्य खराब रहता था, जिसका उपचार भी वहीं करा रहा था। 25 मार्च को बहन की तबीयत ठीक नहीं थी तो वह उसे दिखाने के लिए रुद्रपुर आया था। तबीयत ठीक होने पर वह अपनी बहन प्रीति कौर तथा जीजा संदीप सिंह को उनके किराये के मकान पर छोड़ कर बाजपुर चला गया था।26 मार्च को बहन प्रीति कौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो वह भी रुद्रपुर पहुंच गया। जीजा संदीप सिंह वहां नहीं थे, जिसे उसने कई बार फोन किया लेकिन उनका फोन बंद मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बहन की मौत दम घुटने से होने पर उसने शक जताया कि उसके जीजा संदीप सिंह ने ही उसकी बहन को मारा है। परमजीत सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि संदीप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, इसके बाद उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581