उत्तराखंड समाचारदेश

डेंगू मच्छर से बचाव : जन जागरूकता अभियान चलाया

निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा प्रत्येक वार्ड में प्राप्त लक्ष्य के अनुसार कार्य करते हुए लोगों को डेंगू से बचाव एंव रोकथाम हेतु जन-जागरूक भी किया जा रहा है।

देहरादून 22 सितम्बर। शहर में डेंगू मच्छर से बचाव एंव जनजागरूकता के लिये जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा गठित टीम अपने-अपने क्षेत्र/वार्डाें में पहुचकर डेंगु मच्छर के प्रसार, लार्वा का निरीक्षण कर कार्यवाही की रिर्पाेट संकलित कर रही है। वार्ड नम्बर 94 में निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में गई टीम द्वारा लार्वा पाये जाने पर सम्बन्धित दुकान एवं भवन स्वामियों के कुल 04 चालान करते हुए कुल रू0 2200 का अर्थदण्ड वसूला गया। वहीं जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम अपने-अपने सम्बन्धित क्षेत्रों में सक्रियता से डेंगू नियंत्रण अभियान चलाते हुए लोगों को डेंगू से बचाव हेतु जागरूक कर रही है। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा प्रत्येक वार्ड में प्राप्त लक्ष्य के अनुसार कार्य करते हुए लोगों को डेंगू से बचाव एंव रोकथाम हेतु जन-जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही लार्वा पाये जाने वाले स्थानों पर उनके स्वामियों के विरूद्ध नकद चालान किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सूचना अधिकारी देहरादून के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वार्ड नम्बर 94 अपर नत्थनपुर आदि क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम के सदस्यों ने प्रत्येक घर में जाकर वहां निवास कर रहे लोगों से संपर्क करते हुए डेंगू मच्छर के प्रसार की जानकारी दी। उनके आवास परिसर में सक्रियता से डेंगू मच्छर /लार्वा का निरीक्षण किया गया साथ ही आवास परिसर में दवाई का छिडकाव भी किया गया। पहले दो घरों के निरीक्षण के बाद तीसरे घर का निरीक्षण के दौरान घर के पीछे क्यारी, गमले, बाल्टी में जमा पानी में जमा लार्वा कसे नष्ट किया गया। टीम द्वारा आवास स्वामियों को लार्वा दिखाते हुए उन्हें डेंगू के प्रति सजग किया गया तथा मौके पर ही 200 रूपए का नकद चालान किया गया। इसके उपरान्त टीम द्वारा अन्य घरों का निरीक्षण किया गया जहां पर किसी भी प्रकार का लार्वा से संबंधित शिकायत नहीं पाई गई है जबकि इन आवासों पर निवास करने वाले भी डेंगू के बारे में जागरूक है तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए अग्रसर है। एक फूलों की दुकान के निरीक्षण के दौरान अन्दर की तरफ टायर व बाल्टी में जमा पानी पर लार्वा पाया गया जिस पर दुकान स्वामी को कड़ी फटकार लगाई गई तथा मौके पर ही 1000 रूपए की नकद चालान किया गया। सड़क की दूसरी तरफ निरीक्षण के दौरान एक ठेली के पीछे रखे बर्तन के पानी में लार्वा पाया गया। चालान हेतु उक्त के स्वामी के बारे  मालूम करने पर ज्ञात हुआ कि वह स्वंय डेंगू से ग्रसित हैं तथा अस्पताल में भर्ती है इसके उपरान्त टीम द्वारा दुकान, डेयरी आदि का निरीक्षण करते हुए एक आवास में पहुंचा जहां पर पंक्षियों के लिए रखे गए पानी में लार्वा पाया गया। जिस पर घर के सभी सदस्यों को जागरूक करते हुए भवन स्वामी का 500 रूपए की नकद चालान किया गया। इसके उपरान्त अन्य घरों में भी निरीक्षण की गई जहां पर लोगों में डेंगू के प्रति जागरूकता देखने को मिली तथा अपने घरों के अन्दर एवं आस-पास नियमित सफाई रखने की बात कही गई। इसी प्रकार निरीक्षण करते हुए एक घर में कूलर के पानी में लार्वा पाया गया, जिस पर उन्हें जागरूक करते हुए 500 रूपए के नकद चालान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आंवटित लक्ष्य के अनुसार टीम प्रतिदिन कार्य में जुटी हुई है साथ ही अपने कार्याें की रिर्पाेट संकलित कर प्रेषित कर रहे है। निरीक्षण के दौरान एक भवन स्वामी गोपाल दत्त के घर पर निरीक्षण के दौरान  बर्तन में लार्वा होने के संदेश पर भवन स्वामी द्वारा लार्वा गिराया गया तथा टीम से अभद्रता की गई। जिस पर सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी ने सम्बन्धित भवन स्वामी को जागरूक करते हुए समझाया कि डेंगू से लड़ाई में सभी का सहयोग जरूरी है, शासन-प्रशासन के साथ आम नागरिक की भी जिम्मेदारी है कि वह लार्वा न पनपने दें इसके लिए प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे सघन अभियान में सहयोग करें। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद जे.पी सेमवाल, आशा प्रभा थापा, आशा फैसिलेटर मीना पाल, सैनट्री निरीक्षक महीपाल, सैनेट्री सुपर वाईजर अनंत विभोर आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581