उत्तराखंड समाचारदेश

मुख्य विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

देहरादून, 22 सितम्बर। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न रोजगार परक योजनाओं के आवेदन बैंक स्तर पर लम्बित होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि बैंक एक सप्ताह के भीतर लम्बित आवेदनों का निस्तारण करते हुए प्रगति आख्या से अवगत करायें। साथ ही  प्रबन्धक क्षेत्रीय अग्रणी बैंक को निर्देश दिए कि जिन बैंकों द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती जा रही है ऐसे सहयोग न करने वाले बैंको को उनकी ओर से नोटिस प्रेषित करें। साथ ही निर्देशित किया कि बैंक प्रत्येक सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट से अवगत करायें तथा 15 दिन के अन्तराल में समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक को दिए। उन्होंने नगर निगम, पर्यटन, कृषि विभाग के अधिकारियों सहित जीएमडीआईसी को निर्देश दिए सम्बन्धित विभाग बैंक से समन्वय करते हुए योजनाओं की प्रगति शत् प्रतिशत् बढायें।

बैठक में क्षेत्रीय प्रबन्धक जिला अग्रीण बैंक संजय भाटिया, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी, नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, बैंकों के प्रबन्धक/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581