Uncategorized

24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने विश्व शांति की कामना व मानव में देवत्व का उदय,

देहरादून। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने विश्व शांति की कामना व मानव में देवत्व का उदय, भारतीय संस्कृति के सम्वर्द्धन की भावना ने 24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बालावाला हनुमान मंदिर में यज्ञ स्थल शिवा कॉलोनी से नकरौंदा मार्ग तक 250 श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर शक्ति कलश व गुरु श्रीराम शर्मा रचिव सदग्रंथ साहित्य धारण कर दो किलोमीटर लम्बी यात्रा की। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। नवयुग निर्माण की अलख जगाने का संकल्प लेते हुए शांतिकुंज से आए टोली नायक बालस्वरुप शर्मा ने कलशों के पूजन के साथ ही सुखी राष्ट्र निर्माण के विषय में अपना सम्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि नई सदी में नारी की भविष्य निर्माण में अहम भूमिका है। हनुमान मंदिर से जिला समन्वयक सुरेश डंगवाल ने सभी का तिलक कर व संकल्प सूत्र धारण करवा कर कलश यात्रा प्रारंभ करवाई। मौके पर मुख्य ट्रस्टी राधाकृष्ण सेमवाल, उपजोन समन्वयक दिनेश मैखुरी, सीएस जोशी, भाजपा महानगर मोर्चा मंत्री बबीता रावत, विनोद नौटियाल, हरिबल्लभ पंत, राकेश डिमरी, कमल मिश्रा, दिनेश चंद्र रतूड़ी, शिरधर प्रसाद रतूड़ी, गबर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button