Uncategorizedक्राइम

6.50 ग्राम स्मैक के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

देहरादून, 30 अगस्त। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने 6.50 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया हैं ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (ड्रग्स फ्री देवभूमि) बनाये जाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून दलीप सिंह कुंवर के निर्देशन में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये देहरादून पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तन्त्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भँवर में फंसाने वालों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा नेतृत्व करते हुए आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा मादक पदार्थों स्मैक, गांजा, चरस, नशीले कैप्सूल, इंजेक्शन तस्करों के ठिकानों पर दबिश, मादक पदार्थों अवैध स्मैक, गांजा, चरस, नशीले कैप्सूल, इंजेक्शन बिक्री वाले स्थान पर दबिश,  मादक पदार्थों स्मैक, गांजा, चरस, नशीले कैप्सूल, इंजेक्शन तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

अभियान के अनुपालन में मुखबिर की सूचना पर दौराने चेकिंग लकड़घाट रोड श्यामपुर में एक व्यक्ति दौलत पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश को रोककर चेक किया गया तो उसके पास से कुल 6.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम ने अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया।

आरोपी को गिरफ्तर करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक जगत सिंह चौकी प्रभारी श्यामपुर, हेड कांस्टेबल अमित राणा व कांस्टेबल शीशपाल शामिल थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581