उत्तराखंड समाचार

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने किया स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

प्रयासों के माध्यम से हम भावी पीढ़ी को स्वच्छता के महत्व से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।”

ऋषिकेश। भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट कार्यालय समेत सभी परियोजना स्थलों, इकाइयों एवं कार्यालयों में विभिन्न स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को टीएचडीसी हाईस्कूल, ऋषिकेश में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय चित्रकला, निबंध एवं नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही, मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्वोई ने कहा, “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, यह हमारी सोच और कार्यशैली का प्रतिबिंब है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर बच्चों और युवाओं में यदि यह भावना प्रारंभ से ही विकसित की जाए, तो हम एक स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक भारत की दिशा में तेज़ी से अग्रसर हो सकते हैं। आज टीएचडीसी द्वारा विद्यालय में आयोजित रचनात्मक गतिविधियां जैसे चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता इसी दिशा में एक सार्थक पहल हैं। इन प्रयासों के माध्यम से हम भावी पीढ़ी को स्वच्छता के महत्व से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।”

निदेशक (कार्मिक), श्री शैलेंद्र सिंह ने कहा, “स्वच्छता की भावना जब व्यवहार में उतरती है, तभी उसका वास्तविक प्रभाव दिखाई देता है। आज विद्यालय में आयोजित मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि स्वच्छता हर व्यक्ति की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रमों से यह सुनिश्चित होता है कि हमारी सोच समावेशी हो और स्वच्छता को हम जीवन का स्थायी हिस्सा बनाएं। टीएचडीसी इस विचार को समाज तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।” चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9 एवं 10, निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 7 एवं 8 तथा नारा प्रतियोगिता में कक्षा 5 एवं 6 के कुल 60 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत टीएचडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. मनोज रांगड़ द्वारा की गई, जिन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों, नारों एवं निबंधों ने स्वच्छता के प्रति उनकी सजगता को दर्शाया। वहीं, टीएचडीसी हाईस्कूल, ऋषिकेश में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 10 तक की लगभग 125 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन टीएचडीसी निरामय की डॉ. मानसी एवं वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. मनोज रांगड़ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. मानसी ने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं, उनके समाधान, स्वच्छता बनाए रखने के उपायों तथा उससे संबंधित मिथकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत स्वच्छता न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह आत्म-सम्मान एवं आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करती है। कार्यक्रम के उपरांत डॉ. मानसी एवं टीएचडीसी की प्रबंधक श्रीमती अनामिका बुड़ाकोटी द्वारा प्रत्येक छात्रा को दो-दो पैकेट सेनेटरी पैड वितरित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता कोठियाल, प्रबंधक श्रीमती अनामिका बुडाकोटी, उप प्रबंधक श्रीमती महक शर्मा, सहायक प्रबंधक श्री प्रदीप घिल्डियाल सहित टीएचडीसी तथा विद्यालय के अनेक अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत इस प्रकार के रचनात्मक और जागरूकता परक कार्यक्रमों का आयोजन यह सिद्ध करता है कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की साझी जिम्मेदारी है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड इस दिशा में प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581