उत्तराखंड समाचार

गुमशुदा 4 वर्षीय मासूम आधे घंटे के अंदर सकुशल बरामद

अपनी 4 वर्षीय बच्चे के गुम होने पर रोते बिलखते परिजन बच्चे को सकुशल वापस पाकर भाव विभोर हो उठे तथा ऋषिकेश पुलिस के द्वारा की गई त्वरित करवाई पर ऋषिकेश पुलिस की प्रशंसा की।

देहरादून, 11 जून। कोतवाली ऋषिकेश में एक महिला निवासी बेतिया बिहार हाल निवासी चंद्रभागा ऋषिकेश के द्वारा सूचना दी गई कि वह अपने पति तथा चार साल के बच्चे के साथ सरकारी हॉस्पिटल ऋषिकेश में गयी थी। जहां से उनका बच्चा कहीं गुम हो गया है, काफी तलाश करने पर भी नहीं मिल रहा है।प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली ऋषिकेश से तत्काल चीता कर्मचारीगणों, शहर के चौक चौराहा पर ड्यूटीरत कर्मचारी गणों एवं अन्य को सूचना फ्लैश की गई तथा क्षेत्र में बच्चे की तलाश शुरू की गई। जिसके पश्चात दून तिराहे के पास से बच्चे को सकुशल बरामद किया गया तथा परिजनों के सुपुर्द किया गया है। अपनी 4 वर्षीय बच्चे के गुम होने पर रोते बिलखते परिजन बच्चे को सकुशल वापस पाकर भाव विभोर हो उठे तथा ऋषिकेश पुलिस के द्वारा की गई त्वरित करवाई पर ऋषिकेश पुलिस की प्रशंसा की।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581