उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने किया वीर शहीदों के परिवारजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित

राष्ट्रीय एकीकरण एवं चरित्र निर्माण कार्यक्रम इसका उदाहरण है।

देहरादून, 21 दिसम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय सैनिक संस्था के 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने वीर शहीदों के परिवारजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया।राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था वीर सैनिकों और राष्ट्रभक्त नागरिकों के साथ व्यक्तिगत और चरित्र निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। राष्ट्रीय एकीकरण एवं चरित्र निर्माण कार्यक्रम इसका उदाहरण है। इस परिवार को हमारे हजारों देशभक्त नागरिकों और वीर सैनिकों ने स्वयं समर्पित भावना से बनाया है, इस परिवार का सदस्य होना हर एक के लिए गौरव की बात है। राज्यपाल ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा समाज से बुराइयों के उन्मूलन, शहीदों के परिवारों के कल्याण और पूर्व सैनिकों के सशक्तीकरण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संस्था गौरव सेनानियों और देशभक्त नागरिकों को एकता के सूत्र में बांधकर राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूती प्रदान कर रही है। राज्यपाल ने समाज से नशे और ड्रग्स जैसी बुराइयों को मिटाने, शिक्षा के माध्यम से नैतिक मूल्यों का विकास करने और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों से अपील की। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है, और हमें एकजुट होकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कर्नल टी.पी. त्यागी (रि.) सहित संस्था के पदाधिकारी एवं अनेक गौरव सेनानी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464