उत्तराखंड समाचार

वाल्मीकि समाज ने किया स्वागत समारोह का आयोजन

वाल्मीकि समाज ने किया नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत

देहरादून। वाल्मीकि समाज द्वारा आज पथरियापीर में ज्वालापुर देहात हरिद्वार से वाल्मीकि समाज से नवनिर्वाचित विधायक इंजीनियर रवि बहादुर के आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विकास चौहान ने किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी, महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वर्ग के संगठनों से समाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और नव निर्वाचित विधायक रवि बहादुर का स्वागत किया। इस अवसर पर नव निर्वाचित विधायक इंजीनियर रवि बहादुर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुशील राठी ने नव विधायक को विधानसभा जीत पर शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581