उत्तराखंड समाचार

नाकाम हुए विरोधियों के मंसूबे : किशोर

जन्मभर के लिए भाजपा के आभारी : किशोर उपाध्याय

देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय मे टिहरी से निर्वाचित विधायक किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा की भाजपा ने जिस तरह से अपने कैडर को खड़ा किया और उसमें लड़ने की जिजीविषा है, वह अभूतपूर्व है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि वह जन्मभर के लिए भाजपा के आभारी हैं कि उनके रूप में पार्टी ने नए व्यक्ति को सहजता से स्वीकारा और सहयोग ही नहीं, आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने कहा कि टिहरी में सात अन्य प्रत्याशी भी थे, लेकिन ये चुनाव इनका नहीं था। किशोर ने कहा कि विरोधियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन भाजपा नेतृत्व और पार्टी परिवार ने विरोधियों के मंसूबे सफल नहीं होने दिए। एक सवाल के जवाब मे किशोर उपाध्याय ने कहा कि यदि वे कांग्रेस में होते तो वहां हरीश रावत के बाद वही चेहरा थे। अब वे भाजपा में हैं। केंद्रीय नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, वह सभी को स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य तो संघर्ष से बनता है। उन्होंने कहा कि जब वह राज्य आंदोलन शुरू हुआ, तब कांग्रेस राज्य के पक्ष में नहीं थी। फिर भी हम आंदोलन में शामिल हुए।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पहुंचे किशोर उपाध्याय ने कार्यालय के मुख्य गेट पर चाय की दुकान चलाने वाले दयाशंकर से भी मुलाकात की। इस दौरान वह दुकान में पहुंचे और स्वयं ही चाय बनाकर दयाशंकर को पिलाई। इससे दयाशंकर भी गदगद नजर आए और उन्होंने उपाध्याय के प्रति आभार जताया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581