उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम

साइबर ठग ने लगाया महिला को चूना

साइबर धोखाधड़ी को लेकर प्रज्ञा टैंग निवासी किशनपुर ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी।

देहरादून। सोशल साइट पर साइबर ठग ने दोस्त बनाकर दून निवासी महिला को चूना लगा दिया। आरोपी ने विदेश से पार्लस भेजने का झांसा दिया। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने फोन कर पार्सल पास करने के लिए कस्टम ड्यूटी के रूप में 1.50 लाख रुपये मांगे। महिला ने 1.15 लाख रुपये जमा कर दिए।

साइबर धोखाधड़ी को लेकर प्रज्ञा टैंग निवासी किशनपुर ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। कहा कि उनके पास कुछ समय पहले सोशल साइट इंस्टाग्राम के जरिए जोनाथन मार्क नाम के व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद दोनों व्हाट्सएप पर बात करने लगे। दोस्त की तरह बात होने पर उसने प्रज्ञा को कहा कि वह उसके लिए एक गिफ्ट भेज रहा है। सात मार्च को महिला के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उनका पार्सल भेज रहा है। महिला ने 35 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद कुल 1.50 लाख रुपये मांगे गए। महिला ने इनमें 1.15 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने और रकम मांगी। महिला ने जोनाथन से संपर्क किया तो पता लगा कि वह फर्जी एकाउंट बनाकर साइबर ठगी कर रहा था। महिला की तहरीर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से राजपुर थाने भेजी गई। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button