उत्तराखंड समाचार

मारपीट में तीन महिलाएं घायल

एक महिला के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

देहरादून। होली पर ऋषिकेश के वीरपुर खुर्द इलाके में तीन महिलाओं के साथ मारपीट हो गई है। मारपीट में घायल तीनों महिलाओं को एम्स में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरपुर खुर्द में रीता (32 वर्ष) पत्नी राकेश और दिव्या (20 वर्ष) और सुहाना 17 वर्ष के साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिलाओं ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने ही घर में घुस के मारपीट की, जिससे रीता के सिर पर गहरी चोट आयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद 108 एम्बुलेंस तीनों घायलों को लेकर एसपीएस राजकीय चिकित्सालय आई। एक महिला के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। आइडीपीएल के पुलिस चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पीड़ित पक्ष की ओर से अभी शिकायत पत्र नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581