उत्तराखंड समाचार

पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने जरूरतमंद दिव्यांगों को बांटी ट्रांई साईकल

मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. एस फ़ारूक़ ने संस्थान द्वारा किये जा रहे समाज सेवा के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

देहरादून 01 अगस्त। एक इन्दर रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने जरुरतमंद दिव्यांगों को 2 ट्रांई साइकल, वाकर, 2 राशन किट, 2 बैसखियां वितरित की ताकि अपने जीवन को अच्छी तरह व्यतीत कर सकें। संस्थान के अध्यक्ष गुलशन बाहरी ने बताया कि शत प्रतिशत दिव्यांग कुमार को ट्राई साइकल एवं आर्थिक सहयोग भी किया गया ताकि अपना गुजर बसर पेन, पेन्सिल आदि बेच कर करे न कि किसी के आगे हाथ फैलाने पड़े। मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. एस फ़ारूक़ ने संस्थान द्वारा किये जा रहे समाज सेवा के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर आर के बक्शी, तारा दुग्गल, रविंदर आनंद, श्रीमति रौशनी, अनिता शर्मा, अरुण भाटिया एवं सलमान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button