उत्तराखंड समाचारदेशधर्म

आध्यत्मिक गुरु ने निकाली स्वामी विवेकांनद सनातन जनजागरण पदयात्रा

अभियान दल में शामिल बच्चों ने योगासनों का प्रदर्शन किया

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। स्वामी विवेकांनद सनातन जनजागरण पदयात्रा शहीद स्थल नैनीताल रोड हल्द्वानी से स्वामी विवेकांनद स्मृति स्थल रेलवे स्टेशन काठगोदाम तक निकाली गई। पदयात्रा आध्यत्मिक गुरु आचार्य डॉक्टर बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में निकाली गई। इस अवसर पर आध्यत्मिक गुरु आचार्य डॉक्टर बिपिन जोशी ने बताया की आज ही के दिन125 साल पूर्व काठगोदाम से अद्वैत आश्रम, मायावती आश्रम लोहाघाट तक स्वामी विवेकांनद द्वारा आरंभ की गई थी। पदयात्रा की स्मृति में आध्यत्मिक गुरु आचार्य डॉक्टर बिपिन जोशी के सानिध्य में शहीद स्थल नैनीताल रोड हल्द्वानी से काठगोदाम रेलवे स्टेशन स्थित स्वामी विवेकांनद स्मृति स्थल तक स्वामी विवेकांनद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ स्वामी विवेकांनद सनातन जनजागरण पदयात्रा निकाली। शहीद स्थल पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और अभियान दल में शामिल बच्चों ने योगासनों का प्रदर्शन किया। अभियान के सूत्रधार आध्यत्मिक गुरु आचार्य डा. बिपिन जोशी ने स्वामी विवेकांनद पर्यटन सर्किट को अमली जामा पहनाने के लिए सरकार, स्थानीय लोगों और विश्व भर में स्वामी विवेकांनद के विचारों को मानने वाले अनुयायियों को साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की वह स्थानीय लोगों के सहयोग से रेलवे और उत्तराखंड सरकार से बात कर स्वामी विवेकांनद की एक भव्य मूर्ति काठगोदाम रेलवे स्टेशन में लगवाने के साथ-साथ हल्द्वानी के बच्चों के लिए एक आधुनिक पुस्तकालय हल्द्वानी में खोलने का प्रयत्न करेंगे। आज के कार्यक्रम में योगाचार्य डॉक्टर बिपिन जोशी, डॉक्टर मथुरा दत्त जोशी, समाजसेवी विकास किरौला, कमल सिंह जीना, विजय भट्ट, श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, जितेंद्र मलिक, योगाचार्य नीरज चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा। भीमताल में नौकायन कर जनजागरण अभियान चलाया गया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581