उत्तर प्रदेश समाचारउत्तराखंड समाचारदेशधर्म

उत्तराखण्ड में ज्योतिष का चमकता सितारा बन रहा सार्थक राज, सीएम ने किया सम्मानित

ज्योतिषि धरोहर को आगे बढ़ा रहे पं. सार्थक राज

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। अभी हाल ही में गुरू द्रोणाचार्य की तपस्थली द्रोण नगरी में ज्योतिष महाकुंभ 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और उन्होने अनेक ज्योतिषाचार्याे को ज्योतिष सम्मान से भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सबसे बडी बात यह रही कि सीएम ने पांच युवा ज्योतिष सम्मान भी प्रदान किए। इन सम्मान को पांच ज्योतिषियों ने ग्रहण किया। इन चेहरो में एक चेहरा पं. सार्थक राज का भी शामिल था। यह वह चेहरा है जो ज्योतिष के क्षेत्र में विशेष स्थान रखता है। पं. सार्थक के पिता नामी गरामी ज्योतिषाचार्य हैं। इनके पिता डा. आचार्य सुशांत राज हैं। यह वह नाम है जो उत्तराखण्ड सहित देश के अनेक राज्यो में अपना विशेष स्थान रखता है। उत्तराखण्ड के अब तक के सभी राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अनेक कैबिनेट मंत्री ने समय समय पर सम्मानित किया है एंव अपने भविष्य के प्रति भी समय-समय पर इनसे विचार विमर्श करते रहे हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी डा. आचार्य सुशांत राज को अनेको सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। पं. सार्थक राज भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उत्तराखण्ड में ज्योतिष के क्षेत्र में एक उभरता हुआ चेहरा बन चुके है। यही कारण है कि उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्थक राज को युवा ज्योतिष सम्मान से सम्मानित किया है। सार्थक राज को मिले सम्मान के संबंध में जब उनके पिता डा. आचार्य सुशांत राज से पूछा गया तो उन्होने कहा कि सार्थक राज अपने खानदान की धरोहर को आगे बढ़ाया है। उनके इस सम्मान से परिवार के सभी सदस्य अपने को गौरांवित महसूस कर रहे हैं। सार्थक राज को मिले युवा ज्योतिष सम्मान के लिए अनेक संगठनो, राजनेताओं, गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी ओर से बधाई दी। एसकेएम न्यूज सर्विस परिवार ने भी इस उपलब्धि के लिए सार्थक राज को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581