Uncategorized

पिथौरागढ़ पुलिस आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए तैयार

शस्त्र जमा कराने की व्यवस्था: थाना क्षेत्र में सभी शस्त्र धारकों को अपने शस्त्र थाने में जमा कराने के लिए निर्देशित किया गया।

पिथौरागढ़। आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस ने अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव द्वारा पुलिस कार्यालय में चुनाव सैल का गठन किया गया है। इस सैल का नेतृत्व उपनिरीक्षक श्रीमती सुशीला आर्या करेंगी, जो सीओ श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे। आज, पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक आयोजित की। इस बैठक में निर्देश दिए गए की सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही: सक्रिय अपराधियों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर निरोधात्मक कार्यवाही करें। शस्त्र जमा कराने की व्यवस्था: थाना क्षेत्र में सभी शस्त्र धारकों को अपने शस्त्र थाने में जमा कराने के लिए निर्देशित किया गया। बूथों का निरीक्षण एवं रिपोर्ट: प्रत्येक थाना क्षेत्र में चुनावी बूथों की संवेदनशीलता का आकलन कर, संवेदनशील/अतिसंवेदनशील/वनरेबल बूथों की रिपोर्ट तैयार करें। शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें: चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस बल को सतर्क और सक्रिय रहते हुए अपने दायित्वों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581