Uncategorized

30 स्थानों से हटाया गया अतिक्रमण

टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 30 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई।

देहरादून 26 मई। जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। आज चन्दरनगर रोड, पिं्रसचैक से सहारनपुर चैक, आराघर-मातामन्दिर रोड से आईएसबीटी तक, बल्लीवाला चैक से सहारनपुर चैक, विधानसभा से मोहकमपुर तथा घंटारघर से मसूरी डाईवर्जन आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 30 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 68 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 59300 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 40 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 20000 के तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 45 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 66500 के अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की नियमित प्रक्रिया चल रही है, कई स्थानों पर लोग सामान फुटपाथ पर रख दे रहे है, उन्होनंे जनमानस से अनुरोध किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु जो अभियान चल रहा है उसमें सहयोग करें ताकि फुटपाथ खाली रह सके। कहा अतिक्रमण मुक्त किये गए स्थानों पर दुबारा अतिक्रमण किये जाने पर अभी तो अर्थदण्ड लग रहा, बार-2 ऐसा किये जाने पर विधिक कार्यवाही अमल लाई जाएगी। उन्होनंे सभी से अपील करते हुए कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण न करे। इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581