उत्तराखंड समाचार

बेस चिकित्सालय में लंबित पड़े कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें कार्यदायी संस्था : डीएम

डीएम ने किया बेस चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आम जनमानस को सुगम एवं बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिले इसी मंशा को साकार करने हेतु जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी द्वारा सार्थक प्रयास किये जा रहे है। जिलाधिकारी द्वारा लगातार चिकित्सा सुविधा को बड़ी गंभीरता से लेते हुए बेस  चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर समस्त कार्यों की  गतिविधियों की जानकारी लेते  हुए संबंधित कार्यदायी संस्था  को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। डॉ अजय कुमार आर्य एवं आर्किटेक्ट विशाल बिंद्रा की टीम ने जिलाधिकारी को कार्यों में हो रही देरी होने के कारणों की जानकारी दी। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया की पूर्व में शासन के निर्देशों के अनुसार बेस चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज के अनुरूप तैयार करने हेतु प्रयुक्त आंतरिक  कार्य गतिमान है। उन्होंने बताया कि ब्रिडकुल द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों जैसे टॉयलेट में लीकेज, फायर लाइन में प्रेशर की कमी, सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशन डक्ट न लगना तथा फॉल सीलिंग का कार्य पूर्ण न होने के कारण निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में निर्धारित तिथि 15 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे परंतु वर्तमान तक कार्यों में विशेष तेजी नहीं आई है जिलाधिकारी ने आर्किटेक्ट विशाल बिंद्रा तथा कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए है, कि  लंबित सभी कार्य जैसे आईपीडी इन हाउस तथा ऑपरेशन थिएटर हर हाल में 10 से 15 दिसंबर तक पूर्ण रूप से तैयार कर चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार आर्य को हैंडओवर करना सुनिश्चित करें, इसके अलावा अन्य ब्लॉक में जो आंतरिक कार्य किया जा रहे हैं उन्हें भी समय पर तत्काल सत-प्रतिशत कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि बेस  चिकित्सालय में ओपीडी एवं ऑपरेशन थिएटर के अलावा इन हाउस पेशेंट को रखने के साथ गंभीर मरीजों  को सीधे भर्ती किया जा सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़ डॉ. जेएस नबियाल, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल अजय कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581