उत्तराखंड समाचार

मुख्य विकास अधिकारी ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश

श्रमिकों एवं उपकरणों की संख्या बढ़ाते हुए कार्यों को किसी भी दशा में 20 जून से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए। इस

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने जी-20 तैयारियों के दृष्टिगत त्रिवेणीघाट पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए सभी कार्यों को 20 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्रिवेणीघाट पर कराए जा रहे हैं टाइल के कार्यों को 15 जून तक पूर्ण करें तथा पार्किंग स्थल के कार्यों को कल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ तत्काल सफाई भी कराई जाए तथा मलवा उठाने का कार्य तुरंत ही किया जाए। उन्होंने त्रिवेणी घाट पर चल रहे शौचालय के कार्यों को 20 जून से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत कार्यों, घाट मरम्मत कार्यों को भी यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि श्रमिकों एवं उपकरणों की संख्या बढ़ाते हुए कार्यों को किसी भी दशा में 20 जून से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सौरभ अस्वाल, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण प्रदीप पांडे, अधीक्षण अभियंता लोनिवि धीरेंद्र कुमार, तहसीलदार ऋषिकेश अमृता सिंह सहित सिंचाई, विद्युत,एमडीडीए, नगर निगम ऋषिकेश, लोनिवि आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581